Skip to main content

म्यूट करने के उन्नत विकल्पों का इस्तेमाल कैसे करें

शब्दों और हैशटैग के लिए म्यूट करने के विकल्प

आपको ट्वीट्स में ऐसी सामग्री दिखाई दे सकती है जिससे आप बचना चाहते हैं. हम आपको उन ट्वीट्स को म्यूट करने का विकल्प देते हैं, जिनमें विशेष शब्द, वाक्यांश, उपयोगकर्ता नाम, इमोजी या हैशटैग शामिल हों. म्यूट करने से इन ट्वीट्स को आपकी सूचनाएं टैब, पुश सूचनाओं, SMS, ईमेल सूचनाओं, होम टाइमलाइन और ट्वीट के मिले जवाबों से हटा दिया जाएगा.

हो सकता है आपने उस खाते के ट्वीट करने पर, जिसे आप फ़ॉलो करते हैं मोबाइल सूचनाएं पाने के लिए ऑप्ट-इन किया हो. अगर ऐसा है, तो शब्दों और हैशटैग को म्यूट करना इन सूचनाओं पर लागू नहीं होगा. आपको अभी भी इन खातों से ऐसी मोबाइल सूचनाएं मिलेंगी, भले ही उनके ट्वीट(ट्वीट्स) में कोई ऐसा शब्द या हैशटैग शामिल हो जिसे आपने म्यूट किया है.

शब्दों, वाक्यांशों, उपयोगकर्ता नाम, इमोजी और हैशटैग को म्यूट करने का ओवरव्यू:

  1. म्यूट करना केस-संवेदी नहीं है. उदाहरण के लिए:
    • अगर आप अपनी म्यूट सूची में “CATS” जोड़ते हैं, तो “cats” के किसी भी उल्लेख को आपकी सूचनाओं से म्यूट कर दिया जाएगा.
  2. म्यूट करते समय आप किसी शब्द या वाक्यांश में विराम चिह्न शामिल कर सकते हैं. किसी शब्द या वाक्यांश के अंत में विराम चिह्न लगाना ज़रूरी नहीं है.
  3. किसी शब्द को म्यूट करने से, शब्द वह और उसका हैशटैग दोनों ही म्यूट कर दिए जाएंगे. उदाहरण के लिए:
    • अगर आप “unicorn” को म्यूट करते हैं, तो “unicorn” और “#unicorn” दोनों को आपकी सूचनाओं से म्यूट कर दिया जाएगा.
  4. ट्वीट सूचनाओं, होम टाइमलाइन में मौजूद ट्वीट्स या किसी विशेष खाते का उल्लेख करने वाले ट्वीट्स के जवाबों को म्यूट करने के लिए, आपको नाम से पहले @ चिह्न शामिल करना चाहिए. ऐसा करने से उस खाते का उल्लेख करने वाली ट्वीट सूचनाओं को तो म्यूट कर दिया जाएगा, पर उस खाते को म्यूट नहीं किया जाएगा.
  5. शब्दों, वाक्यांशों, उपयोगकर्ता नाम, इमोजी और हैशटैग को अधिकतम वर्ण संख्या तक म्यूट किया जा सकता है.
  6. सभी >x<-समर्थित भाषाओं में म्यूट करना संभव है.
  7. म्यूट करने की डिफ़ॉल्ट समय अवधि हमेशा पर सेट होती है. समर्थित डिवाइस पर म्यूट समय अवधि को समायोजित करने के बारे में निर्देश नीचे दिए गए हैं.
  8. सेटिंग्स में जाकर आप अपने म्यूट किए गए शब्दों की सूची देख सकते हैं (और उन्हें अनम्यूट कर सकते हैं).
  9. ईमेल के माध्यम से या >x< के ज़रिए आपको दिए गए सुझाव, आपको ऐसी सामग्री नहीं सुझाएंगे जिसमें आपके द्वारा म्यूट किए गए शब्द और हैशटैग शामिल हों.
शब्दों और हैशटैग को म्यूट कैसे करें
  1. अपनी सूचनाएं टैब पर जाएँ

  2. गियर आइकन पर टैप करें

  3. म्यूट किए गए पर टैप करें, उसके बाद म्यूट किए गए शब्द पर टैप करें.

  4. जोड़ें पर टैप करें.

  5. वह शब्द या हैशटैग टाइप करें जिसे आप म्यूट करना चाहते हैं. प्रविष्टियों को एक-एक करके ही जोड़ा जा सकता है.

  6. चुनें कि इसे होम टाइमलाइन में सक्षम करना है या सूचनाएं में या दोनों में.

  7. चुनें कि यह किसी से भी या उन लोगों से जिन्हें आप फ़ॉलो नहीं करते से हो है (केवल सक्षम की गई सूचनाओं के लिए).

  8. कब तक के लिए? पर टैप करें और हमेशा, 24 घंटे, 7 दिन या 30 दिन में से चुनें.

  9. सहेजें पर टैप करें.

  10. आप दर्ज किए गए हरेक शब्द या हैशटैग के आगे म्यूट समय अवधि देखेंगे.

  11. बाहर निकलने के लिए, हो गया पर टैप करें.

शब्दों और हैशटैग को संपादित या अनम्यूट कैसे करें
  1. अपनी सूचनाएं टैब पर जाएँ

  2. गियर आइकन पर टैप करें

  3. म्यूट किए गए पर टैप करें, उसके बाद म्यूट किए गए शब्द पर टैप करें.

  4. वह शब्द या हैशटैग टाइप करें जिसे आप संपादित या अनम्यूट करना चाहते हैं.

  5. इससे म्यूट करें या म्यूट समय चयन को बदलें और सहेजें पर टैप करें.

  6. किसी शब्द को अनम्यूट करने के लिए, शब्दमिटाएं पर टैप करें, उसके बाद पुष्टि करने के लिए शब्द मिटाएं पर टैप करें.

  7. बाहर निकलने के लिए, हो गया पर टैप करें.

बातचीत के लिए सूचनाओं को म्यूट करना

अगर आप किसी खास बातचीत के लिए सूचनाएं पाना बंद करना चाहते हैं, तो आप उसे म्यूट कर सकते हैं. जब आप किसी बातचीत को म्यूट करते हैं, तो आपको उस बातचीत से संबंधित कोई नई सूचना नहीं मिलेगी. हालांकि, आपको अभी भी उस बातचीत के ट्वीट्स अपनी टाइमलाइन पर दिखेंगे और तब भी जब आप मूल ट्वीट पर क्लिक करेंगे.

>x<.com के ज़रिए या अपने iOS या Android के लिए >x< ऐप से किसी बातचीत को म्यूट करने के लिए:
  1. जिस बातचीत को आप म्यूट करने चाहते हैं उसके जवाब या ट्वीट के ट्वीट विवरण पर जाएं.

  2. और अधिक आइकन पर क्लिक या टैप करें.

  3. इस बातचीत को म्यूट करें पर क्लिक करें या टैप करें.

  4. पुष्टि करने के लिए क्लिक करें या टैप करें.