>x< के आधिकारिक ऐप के माध्यम से सटीक स्थान सक्षम करने पर >x< आपके सटीक स्थान, जैसे GPS जानकारी को एकत्रित और संग्रहित कर सकता है और उसका उपयोग कर सकता है. इसकी मदद से हम विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, उन्हें विकसित कर सकते हैं और उनमें सुधार कर सकते हैं, जिनमें शामिल हैं लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं:
- ट्वीट्स और विज्ञापन सहित ऐसी सामग्री का वितरण, जो आपके स्थान के अनुरूप बेहतर ढंग से तैयार की गई है.
- स्थान-विशिष्ट रुझानों का वितरण.
- अगर आप अपने ट्वीट्स को जियोटैग करना तय करते हैं, तो आपके फ़ॉलोअर्स को आपके ट्वीट के भाग के रूप में आपके ट्वीट करने के स्थान को दिखाना.
अपने डिवाइस के सेटिंग्स फ़ीचर पर जाकर गोपनीयता पर टैप करें.
स्थान सेवाएं पर टैप करें.
स्थान सेवाएं के बगल में, स्लाइडर को खींचकर फ़ीचर चालू करें.
उसके बाद, सूची में >x< ऐप को खोजकर, कभी नहीं या ऐप का उपयोग करते समय पर टैप करें.
टॉप मेनू में, अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें, उसके बाद सेटिंग्स और गोपनीयता पर टैप करें.
गोपनीयता और सुरक्षा पर टैप करें.
सुरक्षा के तहत, स्थान अनुभाग में सटीक स्थान पर टैप करें.
सटीक स्थान पेज में, स्लाइडर को खींचकर फ़ीचर को चालू या बंद करें.