Skip to main content

मोबाइल पर >x< सूचनाओं को कैसे चालू करें

मोबाइल डिवाइस पर सूचनाओं के बारे में जानकारी

मोबाइल सूचनाएं आपके मोबाइल डिवाइस पर भेजे जाने वाले वे अपडेट और जानकारियाँ होती हैं, जो बताती हैं कि >x< पर क्या हो रहा है.

आप चुन सकते हैं कि आप कौन सी सूचनाएं प्राप्त करना चाहते हैं

>x< यह नियंत्रित करना आसान बनाता है कि आप किस प्रकार की मोबाइल सूचनाओं को सक्षम करना चाहते हैं. नीचे कुछ ऐसे सूचना प्रकारों की सूची दी गई है, जिन्हें आप प्राप्त करने का चुनाव कर सकते हैं:

  • आपके खाते का उल्लेख (उन फ़ोटो सहित, जिनमें आपको टैग किया गया है)
  • जवाब
  • आपके ट्वीट्स के रीट्वीट
  • पसंद
  • नए फ़ॉलोअर्स
  • सीधे संदेश
  • >x< में शामिल होने वाले आपके संपर्क
  • सुझाव
  • मुख्य अंश
  • समाचार
  • लम्हे
  • Spaces
  • संकट और आपातकालीन अलर्ट
  • नई सुविधाओं पर पहली नजर
  • उन खातों से ट्वीट सूचनाएं प्राप्त करना शुरू करें, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं और जिनके ट्वीट्स या लाइव वीडियो आप मिस नहीं करना चाहते हैं.
X के माध्यम से दी जाने वाली पुश सूचनाएं

पुश सूचनाएं समायोजित करने के लिए:

  1. शीर्ष मेनू में, अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें.

  2. सेटिंग्स और गोपनीयता चुनें.

  3. सूचनाएं पर टैप करें उसके बाद प्राथमिकताएं पर टैप करें.

  4. पुश सूचनाएं पर टैप करें और उन सूचना प्रकारों को चुनें, जिन्हें आप प्राप्त करना चाहते हैं.

    युक्ति: हमारे iOS समस्या निवारण निर्देश देखें.

जिस खाते को आप फ़ॉलो करते हैं, उसके ट्वीट करने या लाइव वीडियो प्रसारित करने पर सूचनाएं प्राप्त करने के लिए:

  1. खाता प्रोफ़ाइल से, सूचना आइकन
    पर टैप करें

  2. दो सूचना प्रकार में से चुनें: सभी ट्वीट्स या केवल लाइव वीडियो वाले ट्वीट्स.

  3. अपने चुनाव पर टैप करें.

उन खातों की ट्वीट सूचनाएं देखने के लिए, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं:

  1. शीर्ष मेनू में, अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें.

  2. सेटिंग्स और गोपनीयता चुनें.

  3. सूचनाएं पर टैप करें उसके बाद प्राथमिकताएं पर टैप करें.

  4. पुश सूचनाएं पर टैप करें.

  5. ट्वीट्स पर टैप करें.

उन खातों से ट्वीट सूचनाएं प्राप्त करना रद्द करने के लिए, जिन्हें आप फ़ॉलो करते हैं:

  1. खाता प्रोफ़ाइल से, हाइलाइट की गई सूचना आइकन
    पर टैप करें

  2. कोई नहीं चुनें.