किसी को अनफ़ॉलो क्यों किया जाता है?
- आमतौर पर, जब लोग अन्य खातों के ट्वीट को अपनी होम टाइमलाइन पर और अधिक नहीं देखना चाहते हैं, तो वे उन्हें अनफ़ॉलो कर देते हैं. आप उन्हें अभी भी आवश्यकता पड़ने पर उनकी प्रोफ़ाइल पर जाकर देख सकते हैं, बशर्ते उनके ट्वीट सुरक्षित न हों.
- अगर आप किसी खाते को इसलिए अनफ़ॉलो कर रहे हैं, क्योंकि उनके अपडेट स्पैम जैसे दिखाई देते हैं, तो कृपया >x< पर स्पैम की रिपोर्ट करने संबंधी हमारे दिशानिर्देश पढ़ें.
किसी ट्वीट से अनफ़ॉलो करना
जिस खाते को आप अनफ़ॉलो करना चाहते हैं, उससे आए हुए किसी ट्वीट पर नेविगेट करें.
ट्वीट के टॉप पर स्थित आइकन पर टैप करें.
चयन मेनू से अनफ़ॉलो करें पर टैप करें.
अपनी फ़ॉलोइंग सूची से अनफ़ॉलो करने के लिए
शीर्ष मेनू में, अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करें.
अपनी प्रोफ़ाइल के टॉप पर फ़ॉलोइंग पर टैप करें.
आप जिस खाते को अनफ़ॉलो करना चाहते हैं, उसके बगल में स्थित फ़ॉलोइंग आइकन पर टैप करें.
पुष्टि करने के लिए अनफ़ॉलो करें पर टैप करें.
किसी खाते के प्रोफ़ाइल पृष्ठ से अनफ़ॉलो करने के लिए
उस खाते के प्रोफ़ाइल पृष्ठ पर जाएँ, जिसे आप अनफ़ॉलो करना चाहते हैं.
फ़ॉलोइंग आइकन पर टैप करें.
आपके अनुरोध की पुष्टि करने या उसे रद्द करने के लिए आपको एक संदेश दिखाई देगा.